इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की गेम चेंजर, सोनू सूद की फतेह और बॉबी देओल स्टारर डाकू महाराज फिल्म के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है। जिन्हें दर्शकों द्वारा मिलती-जुलती प्रतिक्रिया मिली है। फिल्मों ने कमजोर शुरुआत के बावजूद मकर संक्रांति के मौके पर शानदार कमाई की है। आइये जानते हैं डाकू महाराज, गेम चेंजर और फतेह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है। और कमाई की दौड़ में कौन-सी फिल्म ने बाजी मारी है।
गेम चेंजर, डाकू महाराज और फतेह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गेम चेंजर फिल्म को 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ और तीसरे दिन लगभग 16 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई। मगर मकर संक्रांति के मौके पर 30.72% की तेजी के साथ 10 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म ने अब तक कुल 111.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फतेह फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सोनू सूद के डायरेक्शन की पहली फिल्म फतेह भी 10 जनवरी को गेम चेंजर की टक्कर में रिलीज की गई थी। जिसने पहले दिन 2.4 करोड़, दूसरे दिन 2.1 करोड़ और तीसरे दिन 2.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म ने मकर संक्रांति पर पिछले दिन के मुकाबले लगभग 57% ज्यादा कमाई करते हुए 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.87 करोड़ कर लिया है।
डाकू महाराज फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: डाकू महाराज फिल्म में साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है. जो 11 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज की गई थी। फिल्म ने पहले दिन फिल्म ने 25 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की।
मगर इसकी कमाई में रोजाना 50% की गिरावट होती गई और मकर संक्रांति के मौके पर यह दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही है फिल्म ने चौथे और मकर संक्रांति के दिन 6.91 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके सहित अब तक फिल्म ने 57.31 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।