Boycott Bollywood Trend फेल कैसे हुआ? 2025 में बॉलीवुड के वापसी की पूरी कहानी

By: महेश चौधरी

Last Update: January 17, 2026 2:32 PM

Boycott Bollywood Trend
Join
Follow Us

कुछ सालों पहले Boycott Bollywood Trend करता था, बड़े बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी धड़ाधड़ फ्लॉप हो रही थीं और हर कोई मान चुका था कि इंडियन सिनेमा की बादशाहत अब बॉलीवुड से फिसलकर साउथ इंडस्ट्री के हाथ में जा चुकी है। ठीक उसी माहौल में अचानक बॉलीवुड का कमबैक होता है और फिर पूरी कहानी ही पलट जाती है।

सिनेमा हॉल फिर से भरने लगते हैं, बॉक्स ऑफिस के नंबर रिकॉर्ड तोड़ते हैं, लोग पूछते हैं क्या बॉलीवुड सच में वापस आ गया है या फिर यह सिर्फ एक दो फिल्मों का तुक्का लगा था। 

Khabadaari.com की आज की रिपोर्ट में हम बॉलीवुड के आंकड़े, ट्रेंड्स और सिनेमा की जमीनी हकीकत के आधार पर समझेंगे कि 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा कमबैक कैसे और क्यों हुआ है।

2024 में लड़खड़ा गया था बॉलीवुड

साल 2024 बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पूरे साल गिनी चुनी फिल्में ही रिलीज हुई थीं। जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। हजार करोड़ के क्लब तो जैसे बॉलीवुड के लिए कभी पूरा न होने वाला सपना बन चुका था। उसी समय साउथ इंडस्ट्री लगातार बड़ी-बड़ी हिट्स दे रही थी और खासकर सीक्वल फिल्मों ने बाजार में तहलका मचा रखा था। पुष्पा और कल्कि जैसी फिल्मों ने तो हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जो बॉलीवुड के गाल पर तमाचा से कम नहीं था। उस वक्त लग रहा था कि अब लोग बॉलीवुड से पूरी तरह से ऊब चुके हैं और लंबे समय या फिर हमेशा के लिए साउथ इंडस्ट्री को अपनी पहली पसंद बना चुके हैं

Boycott Bollywood Trend से कमबैक तक

लेकिन साल 2025 में एक बार फिर बॉलीवुड का कमबैक हुआ और फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करनी शुरू की। 2025 में कुल 13 ऐसी फिल्में थीं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया। साल की शुरुआत में छावा फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा और दूसरी छमाही में सईयारा ने 550 करोड़ का कलेक्शन किया। Boycott Bollywood Trend में फँसने के बावजूद साल 2025 के अंत में धुरंधर ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। धुरंधर फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन किया। जो इस साल की एकमात्र फिल्म थी जिसने यह रिकॉर्ड छुआ है। इसके साथ ही धुरंधर ने कांतारा चैप्टर 1 के 850 करोड़ के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। जो बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

दिलचस्प बात यह है कि यह कमबैक किसी एक सुपरस्टार के भरोसे नहीं, बल्कि अलग-अलग फिल्मों और नए-नए कॉम्बिनेशन से हुआ था। यही से साफ होता है कि यह वापसी सिर्फ एक तुक्का नहीं बल्कि डायरेक्टर्स की मेहनत और कलाकारों की स्क्रीन प्रेज़ेंस का नतीजा थी।

बॉलीवुड का कमबैक कैसे हुआ? बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा

साल 2025 बॉलीवुड के लिए नहीं बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के लिए काफी शॉकिंग रहा। क्योंकि लंबे समय से जनता बॉलीवुड से दूर ही भाग रही थी। हालांकि 2023 में बॉलीवुड ने एनिमल फिल्म से कमबैक करने की कोशिश की थी, लेकिन यह नाकाम रहा। 2024 में भी स्त्री फिल्म को छोड़ दें तो दर्शकों को कुछ खास नहीं मिला। मगर 2025 में बैक टू बैक ऐसी कई फिल्में रिलीज हुईं जो दर्शकों को फिर से थिएटर्स में खींच लाई।

साउथ इंडस्ट्री चंद बड़े सितारों के दम पर चलती है। जैसे सुपरस्टार प्रभास, अल्लू अर्जुन, एनटीआर और राजामौली जैसे बिग डायरेक्टर। अगर किसी साल उनकी फिल्में नहीं आती हैं या पूरी तरह से फ्लॉप हो जाती हैं तो उस साल साउथ का ज्यादा डंका नहीं बजाता।

वहीं अगर बॉलीवुड की बात करें तो बॉलीवुड गिने-चुने सुपरस्टार्स पर नहीं टिका। अगर किसी साल शाहरुख, सलमान और आमिर की फिल्में नहीं चलती हैं तो अजय देवगन, ऋतिक रोशन और सनी देओल की फिल्में मोर्चा संभाल लेती है और अगर उनकी भी नहीं चलती तो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे युवा सुपरस्टार खेल पलट देते हैं।

कुल मिलाकर बॉलीवुड के पास एक से बढ़कर एक कई सितारे हैं। जिनमें से किसी न किसी एक की फिल्म चल ही जाती है। बॉलीवुड ने 2025 में तो साउथ को डोमिनेट कर दिया है। बाकी आगे कर पाएगा या नहीं आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।