Pushpa 2 Collection in Hindi: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने न सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से बल्कि विदेश से भी शानदार कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। बावजूद इसके फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म साल की सभी हिट फिल्मों को मात देते हुए इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. चलिए Pushpa 2 Collection in Hindi पर चर्चा करते हैं.
Pushpa 2 Collection in Hindi
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना स्टारर पुष्पा 2 फिल्म को 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था। जिसने पहले दिन देसी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 185 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि दुनिया भर से फिल्म ने लगभग ढाई सौ करोड़ से भी अधिक का कलेक्शन कर बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन से भी ज्यादा हो चुका है। जिसने अब तक 1,450 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भी बन चुकी है।
पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई
शुरुआत में फिल्म के तेलुगू वर्जन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। मगर धीरे-धीरे फिल्म के हिंदी वर्जन ने तेजी पकड़ी और अंतिम रूप से फिल्म ने हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई की है। पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन से लगभग 607.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि तेलुगू वर्जन से 85 करोड़ की कमाई हुई है। तमिल वर्जन से फिल्म ने 51.7 करोड़, मलयालम से 13.90 और कन्नड़ से 7 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Collection इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस के सालों के रिकॉर्ड धराशाही कर दिए हैं। फिल्म ने जबर्दस्त कमाई करते हुए 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 द कंक्लूजन के 1030 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके अलावा साल 2022 की केजीएफ चैप्टर 2 के 859 करोड़, 2022 की RRR के 782.20 करोड़ और इसी साल रिलीज हुई कल्कि 2898AD के 646 करोड़ के कलेक्शन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।