Ram Gopal Varma ने बताया बॉलीवुड में क्यों नहीं पुष्पा 2, बॉलीवुड सक्षम तो है मगर सोचने के काबिल नहीं, जानिए क्या है पूरा मामला

By: महेश चौधरी

Last Update: February 12, 2025 12:33 PM

Ram Gopal Varma talking about pushpa 2
Join
Follow Us

Ram Gopal Varma हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नॉर्थ-साउथ इंडियन फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों पर चल रही बहस पर अपने विचार साझा किए हैं। जिसके बाद एक बार फिर राम गोपाल वर्मा चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे कहते हैं कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में इसलिए नहीं बना पाए, क्योंकि वह उस तरह सोचने के काबिल नहीं है।

राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी – बॉलीवुड में क्यों नहीं पुष्पा 2

दक्षिण भारतीय फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता ने पूरे देश में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। ‘पुष्पा’ और RRR जैसी फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है, बल्कि उनकी कहानी और प्रस्तुति (फिल्मांकन) ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है। राम गोपाल वर्मा का मानना है कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को दक्षिण भारतीय सिनेमा से सीख लेनी चाहिए और दर्शकों की बदलती पसंद के अनुसार फिल्मों का निर्माण करना चाहिए।

वे आगे कहते हैं कि बॉलीवुड में पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में इसलिए नहीं बनी क्योंकि बॉलीवुड फिल्म निर्माता उस तरह की सोच नहीं रखते। हालांकि वे पुष्पा-2 जैसी बिग बजट फिल्म बनाने में सक्षम है। और उनके पास सभी तरह के इक्रूमेंट्स और टेक्नोलॉजी भी है। यहां सारा खेल सोचने की क्षमता पर ही टिका है।

Ram Gopal Varma ने उदाहरण देकर बताया कि जब 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड काफी गुणवत्तापूर्ण फिल्में बना रहा था। तब भोजपुरी और साउथ सिनेमा वाले इनकी रीमेक फिल्में बनाते थे। मगर अब पासा पलट चुका है। अब उल्टा बॉलीवुड वाले साउथ फिल्मों के रीमेक बनाकर कैसे-जैसे काम चला रहे हैं।

सोच में बदलाव लाना होगा

रामगोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने सीधे रूप से बॉलीवुड फिल्म निर्माता को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। वह कहते हैं कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। तब ही वह कुछ अलग और नया कर पाएंगे। दर्शकों की बदलती पसंद के अनुसार फिल्में तैयार करना और दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता से सीख लेकर नई और अनोखी कहानियां पर काम करना चाहिए।

रामगोपाल वर्मा की इसी नई टिप्पणी ने फिल्मी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

Leave a Comment