Yuvraj Singh Father: “हिंदी औरतों की और पंजाबी मर्दों की भाषा” इंदिरा गाँधी ने देश नष्ट कर दिया – लैंगिग बयान देकर फँसे युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह

By: महेश चौधरी

Last Update: January 13, 2025 11:57 AM

Yuvraj Singh Father : हिंदी औरतों की और पंजाबी मर्दों की भाषा
Join
Follow Us

Yuvraj Singh Father: भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर विवादित टिप्पणियों के चलते चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रोडकॉस्ट में कुछ ऐसे तर्क दिये की इंटरनेट पर बवाल मच गया है। योगराज सिंह ने हिंदी भाषा को महिलाओं की भाषा बताया है। जो काफी कमजोर और बोल्ड अंदाज की होती है। इसके साथ ही भारत की पूर्व प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी को लेकर भी विवादास्पद टिप्पणी की है। जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Yuvraj Singh Father: हिंदी औरतों की और पंजाबी मर्दों की भाषा

टीम इंडिया के ऑल राउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हालही में एक प्रॉडकास्ट के दौरान कुछ लैंगिक बयान बाजी की है। जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। योगराज कहते हैं कि उनके सामने जब भी कोई महिला हिंदी भाषा बोलती है तो ठीक है। मगर जब कोई पुरुष हिंदी भाषा में बात करता है तो उन्हें लगता है कि यह कैसा पुरुष है? जो हिंदी में बात कर रहा है।

योगराज ने हिंदी भाषा को महिलाओं के लिए बताते हुए कहा कि यह एक उत्तेजित और कमजोर भाषा है। जो महिलाओं के लिए ठीक है। इस दौरान योगराज सिंह ने शारीरिक रूप से भी कुछ ऐसी हरकत की है। जो उनकी स्त्रीद्वेषी मानसिकता को प्रकट करती है। योगराज सिंह आगे कहते है कि पुरुषों के लिए प्राथमिक रूप से पंजाबी भाषा है। जो काफी मजबूत और बुलंदी का प्रत्येक है। 

महिला घर की मुखिया नहीं बन सकती

आगे की वार्तालाप में योगराज सिंह ने महिलाओं पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को घर की मुखिया नहीं बनाना चाहिए। यह एक बहुत बड़ी गलती होगी। अगर उन्हें घर की सत्ता सौंप देंगे, तो वह घर को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है। उनके इस तरह के बयानों से यह साफ हो गया है कि वह महिलाओं को किसी भी नजरिया से किसी भी पद के लिए योग्य नहीं मानते।

योगराज सिंह का इंदिरा गांधी पर बयान 

योगराज सिंह लगातार लैंगिक टिप्पणियां करते गए। उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर कहा कि “मुझे खेद है कि कभी इंदिरा गांधी ने भारत देश चलाया। उन्होंने यह देश नष्ट कर दिया। महिलाएं केवल प्यार और सम्मान की हकदार है। उन्हें किसी भी तरह से सत्ता नहीं देनी चाहिए।”

उनके इस तरह के बयान सुनकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। यहां तक की लोगों ने उनकी मानसिकता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। उन्हें अपने लैंगिक बयानों के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन पर योगराज सिंह की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Leave a Comment