Khadaan Movie Budget and Collection: दोस्ती के आड़ में विश्वासघात और सत्ता संघर्ष, जानें कितनी हुई खदान फिल्म की पहले दिन कमाई

Updated
फॉलो करें
Khadaan Movie Budget and Collection

बंगाली अभिनेता सेन की मुख्य भूमिका में 20 दिसंबर को खदान फिल्म रिलीज की गई है। जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म दोस्ती, संघर्ष और विश्वासघात की थीम में तैयार की गई है। जो दर्शकों को खूब खूब पसंद आई है। फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई कर ली है। आइये Khadaan Movie Budget and Collection के बारें में विस्तार से जानकारी लेते है.

खदान फिल्म की स्टार कास्ट 

खदान फिल्म में देव ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा फिल्म में इधिका पॉल, जिशु सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट, अनिर्बान चक्रवर्ती, स्नेहा बोस और राजा दत्त जैसे बंगाली कलाकार नजर आये हैं. खदान फिल्म का डायरेक्शन सुजीत दत्ता ने किया है. जबकि कहानी विश्वरूप बिस्वास ने लिखी है. 

Khadaan Movie Budget and Collection

खदान फिल्म बंगाली सिनेमा की काफी बेहतरीन फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत दत्ता ने फिल्म को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। यह फिल्म लगभग 6 से 7 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। जो बंगाली सिनेमा की दूसरी फिल्मों के बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।

Khadaan Movie Collection

फिल्म को पहले दिन लगभग 70 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसने पहले ही दिन एक शानदार शुरुआत करते हुए लगभग 75 लाख का कलेक्शन किया। जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बहुत गिरावट आई और लगभग 50 लाख का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन फिल्म की कमाई की आंकड़े आना फिलहाल बाकी है। फिल्म ने अब तक लगभग 1 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म वीकेंड तक आते-आते अपने बजट के लगभग बराबर कलेक्शन कर लेगी।

क्या है फिल्म की कहानी 

यह फिल्म श्याम नाम के किरदार के इर्द-गिर्द तैयार की गई है। जो 1997 के दशक में बांग्लादेश से इंडिया आता है। उसकी दोस्ती मोहन नाम के किरदार से होती है। दोनों की दोस्ती, सत्ता संघर्ष और विश्वासघात के मिश्रण से यह फिल्म तैयार की गई है। श्याम नाम का यह किरदार गरीब मजदूरों का रक्षक बन जाता है। आगे चलकर श्याम जेल में रहस्यमय तरीके से मर जाता है। अब शाम का बेटा साल 2024 में अपने पिता के साम्राज्य को दुबारा खड़ा करने की कोशिश करता है और न्याय पाने के लिए अपने पिता के विश्वासघाती दोस्त मोहन के खिलाफ लड़ता है।

सभी लेख पढ़ें