भारत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में 2024 जानें किस नंबर पर है पुष्पा 2 और कल्कि 2898 AD

साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल इंडियन सिनेमा से कई सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई है। जिनमें स्त्री 2, भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इन फिल्मों ने अपनी अनोखी कहानी जबरदस्त डायरेक्शन और दिलचस्प किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मों ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। आइये भारत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में 2024

फिल्म का नामकुल कमाई
कल्कि 2098AD 1200 करोड़
स्त्री 2 मूवी 870.18 करोड़
भूल भुलैया 3 417 करोड़
सिंघम अगेन 420 करोड़
फाइटर फिल्म350 करोड़
शैतान फिल्म 211 करोड़
क्रू मूवी 157 करोड़
मुंज्या 132 करोड़
आर्टिकल 370 110 करोड़
पुष्पा 2 द रूल  1650 करोड़

कल्कि 2098AD फिल्म

नाग अश्विन के डायरेक्शन में पौराणिक कथाओं के आधार पर बनी कल्कि 2898 एड का कुल बजट लगभग 600 करोड़ था। जिसे दुनिया भर से लगभग 1200 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सुपरहिट का टैग हासिल किया है। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

स्त्री 2 मूवी

हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया और राजकुमार राव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का कुल बजट लगभग 110 करोड़ बताया जा रहा है। जिसने भारत से 740 करोड़ की कुल कमाई करते हुए दुनिया भर से लगभग 870.18 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में भी शामिल हुई है।

भूल भुलैया 3 

अनीश बज्मी के डायरेक्शन में बनी भूल भुलैया 3 फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ था। जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन ने केंद्र भूमिका निभाई है। फिल्म ने भारत से लगभग 328.33 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि दुनिया भर से 417 करोड़ के करीब कमाई करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

सिंघम अगेन

Rohit Shetty की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की सिंघम अगेन फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ था। जिसमें अजय देवगन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से लगभग 316 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि दुनिया भर से फिल्म ने लगभग 420 करोड़ की कमाई की है।

फाइटर फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फाइटर फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का कुल बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है। जिसने दुनिया भर से लगभग 350 करोड़ की कमाई की है।

शैतान फिल्म

विशाल बहल के डायरेक्शन में रिलीज हुई शैतान फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसका कुल बजट 70 से 80 करोड़ के बीच था। जबकि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से लगभग 177 करोड़ और दुनिया भर से लगभग 211 करोड़ का कलेक्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की थी।

क्रू मूवी (Crew Movie)

क्रू फिल्म का डायरेक्शन राजेश ए कृष्णन द्वारा किया गया है। जो एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। केवल 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 96 करोड़ जबकि 157 दुनिया भर से 157 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सुपरहिट का टैग हासिल किया।

मुंज्या फिल्म

हॉरर ड्रामा फिल्म मुंज्या मात्र 30 करोड़ के बजट में बनी थी। जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस से लगभग 127.95 करोड़ और दुनिया भर से 132 करोड़ का कलेक्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म की कॉमेडी और हॉरर मिजाज कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई।

आर्टिकल 370 फिल्म 

आर्टिकल 370 फिल्म में यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है। जो मात्र 35 करोड़ के बजट में बनी थी। जबकि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 98 करोड़ और दुनिया भर से 110 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।

पुष्पा 2 द रूल

सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 फिल्म लगभग 450 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। जिसने अब तक दुनिया भर से 1650 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर देखी जा रही है। जो इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दंगल फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment