Fire Movie 2025 Review: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में “फायर फिल्म” को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बालाजी मुरुगादॉस और रचिता महालक्ष्मी स्टारर यह फिल्म इमोशनल ड्रामा, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। जो दर्शकों को थ्रिलिंग अनुभव देने के साथ-साथ बड़ा सन्देश भी देती है। अगर आप भी फायर फिल्म देखने के इच्छुक है तो आप पहले Fire Movie 2025 Review जरूर पढ़ लेने चाहिए।
फायर फिल्म की कास्ट और क्रू
फायर फिल्म को 16 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। जो एक एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। जिसे वेट्री दुरईसामी द्वारा डायरेक्ट और बाला सरवनन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में बालाजी मुरुगादॉस और रचिता महालक्ष्मी ने मुख्य भूमिका निभाई है. इनके आलावा फिल्म में अश्विन कुमार, राज अरोड़ा, चांदनी तमिलारासन और साक्षी अग्रवाल जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आये है.
तमिल फिल्म फायर की कहानी क्या है
फिल्म की कहानी फिजियोथेरेपिस्ट काशी (बालाजी मुरुगादॉस) के रहस्यमयी तरीके से लापता होने की घटना से शुरू होती है। उसके बुजुर्ग माता-पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसके बाद इंस्पेक्टर सरवनन (जे. सतीश कुमार) इस मामले की जांच शुरू करता है।
जांच के दौरान काशी की जिंदगी के कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं। पता चलता है कि वह महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करता था, उनके वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था। वहीं, एक मंत्री भी इस केस में खास दिलचस्पी लेता है, जिससे यह मामला और ज्यादा उलझ जाता है। मगर सवाल यह उठता है कि काशी सच में गायब हुआ है, मारा गया है या फिर उसने खुद को दुनिया में छिपा लिया है? फिल्म की कहानी इन्हीं रहस्यों को सुलझाने के साथ आगे बढ़ती है।
Fire Movie 2025 Review in Hindi
डायरेक्टर ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाने की कोशिश की है। जिसके लिए डायरेक्टर ने वर्तमान समय में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को भी समेटने का प्रयास किया है। सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म का पहला भाग दर्शकों को क्राइम और उसकी प्रक्रिया से परिचय कराता है। धीरे-धीरे दर्शक एक रोमांचक कहानी में डूबने लगते हैं। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, दर्शकों को इंटरनेट की दुनिया के कई चौका देने वाले रहस्यों से परिचय होता है।
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की कहानी और फिल्म की अपराधिक प्रवृत्ति के साथ पूरी तरह न्याय करता है। जिससे दर्शकों को और ज्यादा वास्तविकता (रियलिस्टिक) का अनुभव होता है।
जिस तरह से काशी महिलाओं से वार्तालाप शुरू करता है और कैसे उन्हें अपने जाल में फसता है, वह बिल्कुल भी बनावटी नहीं लगता और दर्शकों को ऐसा अनुभव होता है, जैसे उनके साथ ही यह सब कुछ हो रहा है या फिर हो चुका है।
महिला अपराध के ताने-बाने से सजाई गई यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरती है। फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी फिल्म के किरदार है। जिन्होंने फिल्म में अलग ही जान डाल दी। फिर चाहे फाइट सीन हो या फिर प्रेम और धोखाधड़ी, सब कुछ एकदम लाजवाब तरीके से फिल्माया गया है।
फिल्म क्यों देखें
फायर फिल्म समाज की कड़वी सच्चाई दिखाने का प्रयास करती है। यह फिल्म महिलाओं और लड़कियों को अवश्य देखनी चाहिए, ताकि भविष्य में उनके साथ ऐसा कोई प्रयास किया जाता है, तो वे पहले ही सजक रहे। बाकी फिल्म मनोरंजन के उद्देश्य को पूरा करती है।