भारत के वेब ब्राउज़र जिनमें मिलती है ज्यादा डेटा सुरक्षा और लोकल भाषाओं का सपोर्ट, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी

By: महेश चौधरी

On: Wednesday, April 9, 2025 9:09 AM

भारत के वेब ब्राउज़र
Google News
Follow Us

आज के समय में जहां गूगल क्रोम, मोज़िला फायरफॉक्स और माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे विदेशी ब्राउज़र भारतीय इंटरनेट यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं भारत ने भी वेब ब्राउजिंग की दुनिया में पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। कई भारतीय कंपनियों और डेवलपर्स द्वारा भारत के वेब ब्राउज़र तैयार किए गए हैं। जो न केवल लोकल यूजर्स की जरूरत को समझते हैं, बल्कि प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्राथमिकता देते हैं। चलिए भारत के वेब ब्राउज़र के बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं।

भारत का पहला वेब ब्राउज़र – एपिक ब्राउज़र

एपिक वेब ब्राउज़र भारत द्वारा तैयार किया गया पहला वेब ब्राउज़र है। जिसे बेंगलुरु स्थित भारतीय कंपनी हिडन रिफ्लेक्स (Hidden Reflex) द्वारा तैयार किया गया था। यह ब्राउज़र मुख्य रूप से प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। एपिक वेब ब्राउज़र में इनबिल्ट एंटीवायरस, एड्स ब्लॉकर और इंक्रिप्शन जैसी खूबियां है। जो इसे दूसरे ब्राउजर्स से अलग बनाती है।

JioSphere Web Browser 

जिओ स्पेयर (Jio sphere) रिलायंस द्वारा विकसित किया गया एक एडवांस वेब ब्राउज़र है। जिसे पहले jio pages के नाम से जाना जाता था। यह ब्राउज़र अधिक सुरक्षित, तेज और पर्सनल ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। जिसमें एड ब्लॉक, वॉइस सर्च और इनबिल्ट वीपीएन जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह ब्राउज़र क्रिप्टोकरंसी रिवॉर्ड सिस्टम के साथ भी इंटीग्रेटेड किया गया है। यानी इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को रिवॉर्ड के रूप में जिओ कॉइन दिया जाएगा

उला वेब ब्राउज़र

उला वेब ब्राउज़र जोहो कॉरपोरेशन द्वारा तैयार किया गया है। यह एक एडवांस ब्राउजरिंग टूल है। जो फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है। उला ब्राउज़र गूगल के समान साफ सुथरे इंटरफेस के साथ तैयार किया गया है। जिससे इसका इस्तेमाल करना और भी आसान है। यह काफी सरल, तेज और सुरक्षित वेब ब्राउज़र के रूप में उभर रहा है।

वीरा वेब  ब्राउज़र

वीरा वेब ब्राउज़र साल 2023 में लॉन्च किया गया था। जिसका डिजाइन विदेशी ब्राउज़र के लगभग समान ही है। मगर यह ब्राउज़र भारत की लोकल भाषाओं में भी सपोर्ट करता है। जो इसकी एक बड़ी खूबी है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों के यूजर्स भी इसका बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय इंटरनेट यूजर्स को सुरक्षित और तेज इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध करना है।

Leave a Comment