12वीं के बाद MBBS डॉक्टर बनने के जरूरी स्टेप्स

12वीं पास करने के बाद अक्सर स्टूडेंट MBBS कोर्स करके डॉक्टर बनने का सपना सजाते हैं। मगर उन्हें अच्छे से पता नहीं होता कि एमबीबीएस की डिग्री पाने के लिए उन्हें किस रास्ते से यह सफर पूरा करना होगा। कोर्स करने के लिए बेस्ट कॉलेज कौन सी है ? और उसमें कितना खर्चा आएगा। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी का उन्हें कोई आईडिया नहीं होता। यहां हम 12वीं के बाद MBBS डॉक्टर बनने जरूरी स्टेप्स शेयर करेंगे।

MBBS Degree कौन कर सकता है?

यह कोर्स खासकर उन्ह स्टूडेंट द्वारा किया जाता है। जो प्रोफेशनल डॉक्टर बनना चाहते हैं। यह एक प्रकार का अंडरग्रैजुएट मेडिकल डिग्री प्रोग्राम है। जो लगभग 5.5 साल में पूरा होता है। इस समय अवधि में 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल की गई है। एमबीबीएस डिग्री में एडमिशन पाने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th क्लास उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही 11वीं और 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सब्जेक्ट आवश्यक हैं।

MBBS की डिग्री पूरी करने के लिए लगभग 19 विषयों को पढ़ना होता है। जो तीन वर्गों में पूरी होती है। यह तीन वर्ग प्री-क्लिनिकल, पैरा-क्लिनिकल और क्लिनिकल हैं।

MBBS करने में कितना खर्च आता है?

यह एक लंबी अवधि तक चलने वाला कोर्स है, जिसमें काफी ज्यादा खर्च करने की जरूरत पड़ती है। देशभर में लगभग 42 डीम्ड विश्वविद्यालय में कुल 6000 के लगभग एमबीबीएस सिट उपलब्ध है। अलग-अलग विश्वविद्यालय में इसकी फीस अलग-अलग होती है। मगर आमतौर पर इसकी फीस ₹200,000 से शुरू होकर अधिकतम 22 लाख रुपए तक पहुंचती हैं।

जानकारी के लिए बता दें भारत में एमबीबीएस करने में लगभग एक करोड़ से ज्यादा का खर्च आता है। जबकि यही डिग्री विदेश जैसे जर्मनी या कनाडा से करने पर काफी कम खर्चे में पूरी की जा सकती है। मगर विदेश जाकर पढ़ाई करने में अन्य के प्रकार के खर्चों को बढ़ावा मिलता है।

MBBS की डिग्री करने के लिए अच्छे कॉलेज कौन से हैं ?

भारत में लगभग 42 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज MBBS कोर्स करवाते हैं। जिनमें से कुछ मुख्य कॉलेजों का नाम नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

  • AIIMS Delhi – All India Institute of Medical Sciences New Delhi
  • CMC Vellore – Christian Medical College, Vellore
  • KMC Manipal – Kasturba Medical College, Manipal
  • JIPMER Puducherry – Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research Puducherry 
  • Amrita Vishwa Vidyapeetham, Coimbatore
  • Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences
  • BHU Varanasi – Banaras Hindu University, Varanasi

इनके अलावा भी भारत के अलग-अलग राज्यों में कॉलेज उपलब्ध है। जहां से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की जा सकती है।

MBBS करने के बाद बन सकते हैं इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ

यह कोर्स एक विस्तृत पाठ्यक्रम के साथ पूरा किया जाता है। सिलेबस को पूरा करने के बाद डॉक्टर कई प्रकार के विशेषज्ञ का काम कर सकते हैं। और सामान्यतः अच्छी सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ स्पेशलिस्ट डॉक्टर की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • ऑर्थोपेडिक्स 
  • प्रसूति रोग विशेषज्ञ
  • रेडियोलॉजी 
  • त्वचा रोग विशेषज्ञ 
  • गुप्त रोग विशेषज्ञ 
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ या ENT 
  • Internal medicine आदि।

एमबीबीएस इंटर्नशिप प्रोग्राम

एमबीबीएस करने वाले विद्यार्थियों को यह कोर्स करते समय बीच-बीच में प्रेक्टिस करने के साथ-साथ इंटर्नशिप भी करनी पड़ती है। यह इंटर्नशिप सरकारी अस्पताल में अथवा किसी प्राइवेट अस्पताल में कर सकते हैं। जिसकी उनको एक निश्चित सैलरी भी दी जाती है। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य डॉक्टर बनने वाले विद्यार्थियों को बेहतर अनुभव और पेशेंट से वार्तालाप का अनुभव दिलाने के लिए करवाई जाती है।

MBBS डिग्री के बाद जॉब विकल्प

एमबीबीएस करने के बाद डॉक्टर चाहे तो किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी कर सकते हैं और अच्छा सैलरी पैकेज ले सकते हैं। इसके अलावा वह खुद का प्राइवेट हॉस्पिटल भी शुरू कर सकते हैं। जहां से अच्छी कमाई के साथ-साथ है वह सेवा भाव भी रख सकते हैं।

MBBS Doctor को कितनी सैलरी मिलती है?

एमबीबीएस की डिग्री और इंटर्नशिप पूरी करने के बाद स्टूडेंट डॉक्टर बन जाते हैं। इसके बाद वह किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में या स्पेशलाइजेशन के क्षेत्र में काम कर सकते हैं। जिनका औसत रूप से सालाना वेतन 30 लाख से 50 लाख रुपए तक जाता है। जबकि स्पेशलिस्ट के पद पार काम करने पर सालाना 2 से 3 लाख रूपए सैलरी मिलती है।

निष्कर्ष: इस लेख में हमने एमबीबीएस कोर्स की विस्तृत जानकारी दी है। जिसमें कोर्स की समय अवधि, फीस, क्वालिफिकेशन, सैलरी और अन्य के प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को कवर किया है। जिसमें किसी भी प्रकार का प्रमोशन अथवा प्रचार नहीं किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment